{"_id":"48089bb3385e9eb3f35689553e23e847","slug":"private-bus-permits-against-landed","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस परमिटों के खिलाफ उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस परमिटों के खिलाफ उतरे
जींद/ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2013 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला में हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने 3519 प्राइवेट परमिट जारी करने के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया।
रोडवेज कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पहुंचकर सीटीएम सतबीर लोहचब को जनता द्वारा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा।
रोडवेज कर्मशाला में कर्मचारियों को संबोधित करते महासंघ के चेयरमैन रमेश शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ की राज्य सचिव सुनीता कालीरमणा, रोडवेज के राज्य सचिव आजाद सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारी हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
कर्मचारी लगातार मांगों को लेकर सरकार को अवगत करवाते रहे हैं, लेकिन सरकार कर्मचारी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।
इसके चलते 12 नवंबर को चक्काजाम किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने साफ कहा कि अगर 3519 रूट परमिटों को रद्द नहीं किया गया और लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारियों की हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दी जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, महिपाल बिघाना, सुशील ईक्कस, सुदर्शन, बंसी, जसमेर, दीपचंद, शिवकुमार, सतीश, आजाद सिंह, नरेश दलाल, जयचंद सहित कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।