फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   prisoner died in hospital, family protest

अस्पताल में हवालाती की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Sat, 05 Oct 2013 09:33 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2013 09:33 PM IST
विज्ञापन
prisoner died in hospital, family protest
जिला जेल में बंद एक हवालाती की उपचार के दौरान शुक्रवार रात सामान्य अस्पताल में मौत हो गई। इस पर मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शनिवार को अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन


इलाका मजिस्ट्रेट मेनका सिंह ने मृतक के परिजनाें के बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन



राजस्थान के जिला हनुमागढ़ के थाना टिब्बी क्षेत्र के गांव नाईवाला की ढाणी चुबेरवाली निवासी रियासत अली (35 साल) पुत्र अहमददीन नकली करेंसी मामले में जिला जेल में बंद था। थाना सदर पुलिस ने उसके खिलाफ तीन मई को मामला दर्ज किया था। 25 मई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तभी से रियासत जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रियासत के भाई मोहम्मद अकरम अली और मोहम्मद अयार ने बताया कि जब पुलिस ने रियासत को गिरफ्तार किया था तब वह ठीक था। इसके बाद उन्हें पता चला कि रियासत की तबीयत खराब है। उन्होंने बताया कि वे कई बार जेल में भाई से मिलने गए लेकिन जेल प्रशासन ने मिलने नहीं दिया।

उन्हाेंने बताया कि शुक्रवार को उन्हें जेल प्रशासन की ओर से फोन पर बताया गया कि रियायत की तबीयत खराब है और उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वे अन्य रिश्तेदाराें के साथ सिरसा के लिए रवाना हुए। शुक्रवार रात डेढ़ बजे उन्हें फोन पर बताया गया कि रियासत की मौत हो चुकी है। 


मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेएमआईसी मेनका सिंह ने मृतक के परिजनों के  बयान दर्ज किए। परिजनों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बताया कि वे दो तीन दिन पहले रियासत अली से मिलने आए थे पर जेल प्रशासन ने उन्हें नहीं मिलने दिया। उन्हाेंने आरोप लगाया कि जेल अधीक्षक ने इलाज कराने में लापरवाही बरती है।


उन्हाेंने इस मामले में जेल में जाकर पूरी जांच करने की मांग की है। इलाका मजिस्ट्रेट मेनका सिंह की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जेल अधीक्षक आत्माराम बिशभनोई ने इन आरोपों को नकारते हुए बताया कि रियासत को उल्टी-दस्त था। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed