{"_id":"9a4599db91366e3cc96f91748de4cc60","slug":"prisoner-beaten-by-other-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद हवालाती को कैदियों ने पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद हवालाती को कैदियों ने पीटा
झज्जर/ब्यूरो।
Updated Wed, 25 Sep 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में दुलीना जेल में बंद एक हवालाती को करीब आधा दर्जन कैदियों ने बुरी तरह पीट डाला। घायल को उपचार के बाद वापस हवालात भेज दिया गया है। हवालाती का नाम सतीश पुत्र दया सिंह निवासी भदानी जिला झज्जर बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भादंसं की धारा 320 में जेल में बंद सतीश को बहादुरगढ़ की अदालत में पेश किया गया था। बताया जा रहा है कि जब सतीश को दुलीना जेल के सुरक्षाकर्मी अदालत में पेश करने के बाद जेल की बैरक में छोड़ने जा रहे थे तभी कैदियों ने सतीश पर हमला बोल दिया। हमले में हवालाती सतीश को काफी चोटें आईं।
बाद में जेल प्रशासन ने ही कैदियों के हमले में घायल हुए सतीश को सरकारी अस्पताल में उपचार मुहैया कराया। हवालाती सतीश की शिकायत पर आरोपी कैदी अजीत पुत्र करतार, कपिल पुत्र कृष्ण, संजीव पुत्र कंवल, सूरज पुत्र सुखचैन, गौरव पुत्र वेदप्रकाश, शेखर पुत्र सुखबीर और सुमित पुत्र धर्मबीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।