फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   pragnant lady's Delivery in ambulance

'मारने' वाली सड़क के बीच एबूंलेंस में जन्मी 'जिंदगी'

Sun, 25 Aug 2013 07:55 AM IST
अंबाला/ब्यूरो
अंबाला/ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2013 07:55 AM IST
विज्ञापन
pragnant lady's Delivery in ambulance

गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर एंबूलेंस में अस्पताल ले जाया जा रहा था। दर्द से कराह रही महिला के लिए टूटी सड़क आफत बन गई और डिलीवरी एंबुलेंस में ही करवानी पड़ी। महिला ने बेटी को जन्म दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, एंबुलेंस के जरिये एक गर्भवती महिला को नारायणगढ़ के कुराली से सिटी सिविल अस्पताल डिलीवरी के लिए लाया जा रहा था।

महिला के पति ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे के करीब वह अपने गांव की पीएचसी में अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए लेकर आए। लेकिन अस्पताल से उसकी पत्नी जसबीर कौर को नौ बजे के बाद शहजादपुर अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहां से उसे शहर के सिविल अस्पताल ले जाने को कहा। वहां सरकारी एंबुलेंस को बुलाया गया, तो वह डेढ़ घंटा लेट आई। जिस वजह से उसकी पत्नी का दर्द बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद वह अपनी पत्नी को एंबुलेंस में सिटी सिविल अस्पताल के लिए रवाना हो गए। पंजोखरा क्षेत्र में सड़क पर गहरे गड्ढों की वजह से उसकी पत्नी को झटके लगे और उसका दर्द और बढ़ गया।


जिस कारण उसकी पत्नी की वहीं डिलीवरी करनी पड़ी। इस दौरान विशेषज्ञों से फोन पर बातचीत होती रही।

यदि अनहोनी होती तो कौन जिम्मेवार?

हालांकि महिला और नवजात बच्ची अभी ठीक है और उन्हें सिविल अस्पताल में रखा गया है। लेकिन यदि इस दौरान कोई अनहोनी होती तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होता?  पति के अनुसार प्रशासन को कम से कम सड़कें तो अच्छी बना देनी चाहिए। सरकार की यह अनदेखी तो किसी की जान पर आफत ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed