फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Power utilities would be in direct recruitment of 3,200 personnel

बिजली निगमों में होगी 3200 कर्मियों की सीधी भर्ती

Fri, 20 Dec 2013 01:41 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Dec 2013 01:41 PM IST
विज्ञापन
Power utilities would be in direct recruitment of 3,200 personnel
हरियाणा के बिजली निगमों में करीब 3200 कर्मचारियों, अफसरों की भर्ती होगी। यह भर्ती हरियाणा लोक सेवा आयोग या हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के बजाए सीधी होगी।
विज्ञापन


इस बारे में 20 दिसंबर को मंत्रिमंडल की बैठक में एजेंडा लाया जा रहा था, मगर तकनीकी कारणों से वापस ले लिया। अब मंत्रिमंडल की अगली बैठक में यह एजेंडा लाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने क्लास तीन और चार के रिक्त पदों पर भर्ती करने पर जोर दे रखा है। मुख्यमंत्री हुड्डा खुद दिलचस्पी ले रहे हैं और अफसरों की बैठक कर समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगमों में क्लास तीन के करीब तीन हजार पद रिक्त हैं। इनमें सहायक लाइनमैन, सब स्टेशन सहायक जैसे पद शामिल हैं। इसी तरह करीब 200 पद एसडीओ, जेई के रिक्त हैं।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास क्लास तीन (क्लर्क आदि) की करीब 25,000 रिक्त पदों की भर्ती के लिए विभागों, बोर्डों, निगमों की तरफ से आग्रह पत्र पहुंच चुके हैं।
निगम इस प्रक्रिया में जुट जाएगा। इसलिए बिजली निगम ये तकनीकी पद क्लास एक और दो के पद हरियाणा लोक सेवा आयोग और क्लास तीन के पद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अधिकार क्षेत्र से बाहर निकलवाकर एक नई भर्ती एजेंसी से भर्ती करवाने के बारे में सोच रहे हैं।


आयोगों के अधिकार क्षेत्र से बाहर निकलवाने और सीधे भर्ती प्रक्रिया को मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद यह भर्ती हो सकेगी।

हां, बिजली निगम करीब 3200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया से भर्ती करना चाहते हैं। इसके लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मंत्रिमंडल से मंजूरी के बाद यह प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
- देवेंद्र सिंह, प्रधान सचिव, बिजली विभाग, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed