{"_id":"6a1bb3c57cd042bfce0c6a6a","slug":"possibility-of-thunderstorms-returns-from-june-5-in-haryana-mercury-drops-9-degrees-due-to-rain-gusty-winds-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: पांच जून से से फिर गरज-चमक की संभावना, बारिश व आंधी से पारा सामान्य से नौ डिग्री नीचे पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: पांच जून से से फिर गरज-चमक की संभावना, बारिश व आंधी से पारा सामान्य से नौ डिग्री नीचे पहुंचा
Sun, 31 May 2026 09:36 AM IST
Naveen
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Naveen
Updated Sun, 31 May 2026 09:36 AM IST
सार
हरियाणा में 5 जून को फिर से कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई के अंतिम दिनों में तापमान में आई इस बड़ी गिरावट से कुछ दिनों तक फिलहाल लू का खतरा टल गया है।
विज्ञापन
गरज-चमक के साथ हुई बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में बदले मौसम के असर से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। राज्य के लगभग सभी जिलों में हुई बारिश से पारा सामान्य से नौ डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन 31 मई और 1 जून को हरियाणा में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे दो दिन तक फिलहाल गर्मी से राहत रहेगी। उसके बाद 2 से 4 जून तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 5 जून को फिर से कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई के अंतिम दिनों में तापमान में आई इस बड़ी गिरावट से कुछ दिनों तक फिलहाल लू का खतरा टल गया है।
विज्ञापन
30 मई यानी शनिवार को कई इलाकों में 60-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और अधिकतर जिलों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इंद्री में 12.5 एमएम, नारनौल में 11.5, पलवल में 6.5, नूंह में 3.5, जींद में 3.0 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं, फरीदाबाद में 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन
अंबाला में 30.8, हिसार में 36.9, करनाल में 34 डिग्री, सिरसा में 34 डिग्री, गुरुगांव में 33.6, झज्जर में 34.6, नूंह में 34.3 और रोहतक में 35.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री तक गिरावट जारी की गई है। महेंद्रगढ़ में राज्य का सबसे कम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अभी कुछ दिनों तक तापमान कम रहेंगे और लोगों को गर्मी से निजात जारी रहेगी।