फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Police threatened by bar owners

अवैध असलाह से पुलिस कर्मियों को धमकाया

Fri, 25 Oct 2013 10:05 PM IST
नरवाना (जींद)/ब्यूरो।
नरवाना (जींद)/ब्यूरो। Updated Fri, 25 Oct 2013 10:05 PM IST
विज्ञापन
Police threatened by bar owners
गढ़ी थाना के सामने शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को सामान्य अस्पताल में मेडिकल के दौरान अवैध असलाह के बल पर पुलिस कर्मियों को धमकी देकर छुड़वाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


इससे पहले घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक धमकी देने वाले व्यक्ति फरार हो चुके थे। शहर थाना नरवाना पुलिस ने हवलदार दिलबाग की शिकायत पर शराब ठेकेदार देवेंद्र, कृष्ण को नामजद कर 10-12 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गढ़ी थाना पुलिस ने हरी नगर नरवाना निवासी वेदप्रकाश को थाना के सामने शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हवलदार दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारी वेदप्रकाश का मेडिकल करवाने सामान्य अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान शराब ठेकेदार गांव बड़नपुर निवासी देवेंद्र, कृष्ण कुमार 10-12 अन्य लोगों के साथ सामान्य अस्पताल पहुंचे और अवैध असलाह के बल पर वेदप्रकाश को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों को भी धमकाया गया। हवलदार दिलबाग ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक धमकी देने वाले व्यक्ति फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed