{"_id":"6840258bd8b027b8d50eba88","slug":"police-recovered-the-body-of-a-youth-from-the-crematorium-in-rewari-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट पहुंची पुलिस: मृतक का किया जा रहा था अंतिम संस्कार, पुलिस को मिली थी हत्या की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट पहुंची पुलिस: मृतक का किया जा रहा था अंतिम संस्कार, पुलिस को मिली थी हत्या की सूचना
Wed, 04 Jun 2025 04:23 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 04 Jun 2025 04:23 PM IST
सार
एक युवक की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को युवक की हत्या की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने श्मशान घाट से कब्जे में लिया शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के सेक्टर एक स्थित श्मशान भूमि में बुधवार सुबह एक युवक की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच एक के बाद एक पुलिस की पांच गाड़ियों में 20 से ज्यादा जवान पहुंच गए। कुछ देर बाद ही मॉडल टाउन थाना प्रभारी सीमा कुमारी भी पहुंच गई।अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे लोगों के पुलिस को देख होश उड़ गए। जिस युवक की मौत हुई थी। पुलिस को कंट्रोल रूम पर उसकी हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।वहीं, मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शहर में मजदूरी करता था बेगूसराय का सीमंत
बिहार के जिला बेगूसराय में चिरंजीपुर का रहने वाला 18 वर्षीय सीमंत अपने बड़े भाई के साथ शहर के ढालियावास में किराये पर रहता था। वह शहर में ही मजदूरी करता था। रोजाना की तरह मंगलवार की शाम वह काम करने के बाद घर पहुंचा था। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए। दोबारा तबीयत बिगड़ने पर उसे फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान सीमंत की मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस
सीमंत के बड़े भाई सीपेन सहित उनके आसपास रहने वाले करीब 30 लोग अंतिम संस्कार करने के लिए शव को लेकर बुधवार सुबह 10 बजे सेक्टर एक स्थित श्मशान भूमि में पहुंचे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी कि एक युवक की हत्या के बाद उसके शव का चुपचाप तरीके से सेक्टर एक में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस तुरंत श्मशान भूमि में पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों से पूछताछ करने पर सीमंत के बीमार होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
कॉल करने वाले से भी पूछताछ जारी
मॉडल टाउन थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया कि सूचना के बाद शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी। पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: ज्योति मल्होत्रा का एक और यूट्यूबर के साथ कनेक्शन: पंजाब पुलिस ने जासूसी के शक में पकड़ा, 3 बार पाकिस्तान गया