फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Police beat

चौकी इंचार्ज पिटता रहा, लोग तमाशा देखते रहे

Fri, 11 Oct 2013 11:20 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो
बहादुरगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police beat
शहर के बस अड्डे पर नशे में धुत दिल्ली के जौंती गांव निवासी मंजीत छिक्कारा ने चौकी इंचार्ज सुरेंद्र को पीट पीटकर घायल कर दिया है।
विज्ञापन



युवक ने इससे पहले महिला से छेड़छाड़ भी की और सुपरवाइजर के कमरे में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस कर्मचारी को पीटता देखकर भी उसकी मदद को कोई आगे नहीं आया और लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। काफी देर बाद रोडवेज कर्मचारियों ने उसे छुड़वाया और शहर थाना पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस भी मुश्किल से ही युवक को काबू पर पाई और बाद में थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया।  

दिल्ली के जौंती गांव का युवक मंजीत छिक्कारा बस अड्डे पर बेरी माता भीमेश्वरी देवी के मंदिर जाने के लिए आया था, लेकिन शराब के नशे में धुत युवक ने यहां एक महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद लोग उसे पकड़कर सुपरवाइजर के कमरे में ले गए, लेकिन होश हवास खोए युवक ने यहां जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। एसएस के दफ्तर का शीशा और कुर्सियां भी तोड़ दी। हंगामा बढ़ता देख रोडवेज बस के ड्राइवर बस अड्डा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र को बुला लाए।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज सुरेंद्र ने जब नशे में धुत युवक को समझाना शुरू किया तभी आरोपी ने चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया। आरोपी ने चौकी इंचार्ज के मुंह पर मुक्का मारा और उसके बाद लात घूसों से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस कर्मचारी पिटता रहा, लेकिन लोगों ने छुड़ाने की बजाय तमाशा देखना शुरू कर दिया। काफी देर बाद रोडवेज कर्मचारियों ने उसे छुड़वाया। घायल चौकी इंचार्ज सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed