{"_id":"5dc70379acc887a1f79f4a95ee8f13cf","slug":"planning-to-launch-four-new-cng-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नए सीएनजी पंप लाने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नए सीएनजी पंप लाने की तैयारी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 04 Jan 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सीएनजी आपूर्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच चार नए सीएनजी पंप लाने की कवायद शुरू हो गई है। कंपनी का दावा है कि मार्च 2014 तक सभी नए सीएनजी पंप शुरू कर दिए जाएंगे। हालांकि विवाद के मद्देनजर इस दावे के समय पर पूरा होने की गुंजाइश कम ही नजर आती है।
विज्ञापन
हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड शहर में चार फिलिंग स्टेशनों के माध्यम से निजी वाहनों को सीएनजी उपलब्ध कराती है। यह कंपनी गेल और आईजीएल से सीएनजी खरीदती है। इसके बाद अपना लाभ कमाकर आगे डिस्ट्रिब्यूटर को दे देती है।
विज्ञापन
कंपनी में साझेदारी को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। इसके चलते जहां कुछ समय पहले सेक्टर-29 का सीएनजी पंप करीब दो माह के लिए बंद हो गया था, वहीं नए पंपों को लाने की योजना भी लटक गई थी।
विज्ञापन
हालांकि विवाद अभी भी जारी है, लेकिन कंपनी ने चार नए सीएनजी पंप लाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए भारत पेट्रोलियम, बीपी और आईओसी के साथ करार किया गया है।
इस करार के तहत मार्च 2014 तक चार नए सीएनजी पंप खोले जाएंगे। इसके अलावा पहले से प्रस्तावित चार सीएनजी पंप शुरू करने पर भी तेजी से काम शुरू हो चुका है।
तेजी से चल रहा है काम
हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड के एमडी सतीश चोपड़ा बताते हैं कि सेक्टर-31 के पंप का काम जहां अंतिम चरण में है, वहीं, सेक्टर-62 में प्राइवेट जमीन पर भी काम तेजी से चल रहा है। सेक्टर-14 के पंप को लेकर भी जल्द ही विवाद सुलझ जाएगा। इसके अलावा चार नए पंप के लिए आईओसी और बीपी के साथ करार किया गया है।