{"_id":"dba6afeb952dcc15d8016744bf92b8d5","slug":"performance-at-sdm-office-in-the-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली की रामनगर कॉलोनी में मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मकान मालिकों ने मोहल्लावासियों को साथ लेकर वीरवार को उपमंडलाधीश कार्यालय के सामने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इंदु शर्मा, ज्ञानी ज्ञान सिंह, कुलदीप शर्मा, राजू, साहिल, भारत भूषण, अमित, नवज्योति, प्रेम कुमार, प्रकाश, अनुसुइया शर्मा, बिमला देवी, राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में मोहल्लावासी नारेबाजी करते हुए उपमंडलाधीश कार्यालय पहुंचे।
उपमंडलाधीश सतीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इंदु शर्मा पत्नी भारत भूषण शर्मा ने एसडीएम को बताया कि बुधवार शाम को वे अपनी बेटी नवज्योति के साथ मकान में बैठी हुई थी। गांव डबवाली निवासी सुखपाल सिंह, मौजगढ़ निवासी प्रिंस, राजेंद्र बिश्नोई हथियारबंद होकर अपने 30-40 अन्य साथियों के साथ वहां आए।
विज्ञापन
आरोपियों ने उन पर हथियार तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। हथियारों के बल पर घर की एक दीवार तोड़नी शुरू कर दी। उनके चंगुल से छूटकर वे शहर थाना में पहुंची। पुलिस ने मौके पर आकर आरोपियों को खदेड़ा लेकिन कार्रवाई नहीं की।
आरोपों को बताया निराधार
राजेंद्र बिश्नोई ने बताया कि उन्होंने जमीन की खरीद करने से पूर्व कानूनगो से निशानदेही करवाई थी। कानूनगो की रिपोर्ट के आधार पर पांच मरले जमीन खरीदी।
उनकी जमीन का खसरा नंबर 1103 है। दूसरे पक्ष की जमीन का खसरा नंबर 1109 है। उनके पास पांच मरलों की रजिस्टरी है। उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
मामले की जांच होगी
मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सतीश कुमार, उपमंडलाधीश