फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yuva Paltan Academy team became champion

Panipat News: झारखंड, उत्तराखंड और पंजाब की टीम को मात देकर चैंपियन बनी युवा पलटन अकादमी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Yuva Paltan Academy team became champion
सनौली। देहरादून के पौंदा में स्कूल गेम्स एमच्योर फेडरेशन द्वारा आठवीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें इसमें गांव सनौली खुर्द स्थित युवा पलटन अकादमी की अंडर 11-14 आयु वर्ग की लड़कों व लड़कियों की टीम विजयी रही। दोनों टीमों ने झारखंड, उत्तराखंड और पंजाब की टीम को मात दी। यह प्रतियोगिता 14 से 16 जनवरी तक आयोजित की गई थी। गांव सनौली खुर्द पहुंचने पर सरपंच संजय त्यागी, कोच अंग्रेज दहिया ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


सरपंच संजय त्यागी ने कहा कि ग्रामीण आंचल में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। देश को ओलंपिक में मेडल दिलाने वाले अधिकतर खिलाड़ी गांवों से ही हैं। एक अच्छा खिलाड़ी अनुशासन से बनता है। हमें अपने कोच व माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। एक खिलाड़ी को कभी अहंकारी नहीं होना चाहिए। हमेशा एक सीखने की इच्छा होनी चाहिए। युवाओं को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। कोच अंग्रेज दहिया ने बताया कि सनौली खुर्द युवा पलटन अकादमी के खिलाडि़यों ने बताया कि उनकी टीम ने झारखंड, उत्तराखंड और पंजाब की टीम को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed