{"_id":"653d75774d6071f5f40ddb59","slug":"youth-will-spread-colors-of-culture-in-district-mahotsav-panipat-news-c-244-1-sknl1016-8414-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला महोत्सव में युवा बिखेरेंगे संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला महोत्सव में युवा बिखेरेंगे संस्कृति के रंग
विज्ञापन
पानीपत। युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा महोत्सव के दौरान लोक नृत्य, लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जीटी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 30वें युवा महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा 17 से 18 नवंबर तक करवाएगा। जिले में जो विजेता रहेंगे, वे राज्य युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इनमें से 100 प्रतिभागियों को एक राज्य से राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भेजा जाएगा।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव के उपरांत पांच से सात दिसंबर तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर अगले वर्ष 12 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय युवा महोत्सव किस राज्य में मनाया जाएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। बता दें कि राज्य में पहले युवा महोत्सव का आयोजन युवा एवं सांस्कृतिक विभाग करता था, लेकिन अब कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय को सौंपा है। युवा एवं सांस्कृतिक विभाग और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण व रोजगार विभाग का विलय कर युवा अधिकारिता और उद्यमिता विभाग बना दिया है।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उपयुक्त वीरेंद्र दहिया ने जिले में सभी सरकारी व निजी विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं अन्य शैक्षणिक, गैर-शैक्षणिक संस्थानों के मुखियाओं को सकारात्मक भूमिका निभाने के निर्देश जारी करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने के बारे में दिशानिर्देश जारी किए।
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जीटी रोड के प्रधानाचार्य कम जिला युवा संयोजन अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि इस युवा महोत्सव के लिए सात नवंबर तक पंजीकरण राजकीय आईटीआई जीटी रोड में करवाना होगा। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी की उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच और हरियाणा का परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। युवा उत्सव में ग्रुप कंपटीशन में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 15 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 11 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 7500 रुपये तक पुरस्कार दिया जाएगा।
युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, एकल गीत, समूह गीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, विषयगत प्रतियोगिता जो विज्ञान के माध्यम से बाजरा उत्पादन में सुधार पर विशिष्ट विषय बताते हो या समाज के लिए विज्ञान इन्हें समूह में या एकल भी प्रस्तुत किया जा सकता है। इस सभी प्रतियोगिताओं में कुल 63 पुरस्कार दिए जाएंगे। लोकगीत में फिल्मी गीत मान्य नहीं होंगे।
युवा महोत्सव के आयोजन का जिम्मा प्रदेश में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय को दिया गया है। जिला व राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की तारीख निर्धारित कर दी गई हैं। राष्ट्रस्तरीय युवा महोत्सव के लिए फिलहाल राज्य का चयन किया जाना है। युवा महोत्सव के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में जल्द ही कमेटी का गठन किया जाएगा।
- डॉ. कृष्ण कुमार, जिला युवा संयोजन अधिकारी, पानीपत।