फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth will spread colors of culture in 31st District Mahotsav

Panipat News: 31वें जिला महोत्सव में युवा बिखेरेंगे संस्कृति के रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Youth will spread colors of culture in 31st District Mahotsav
महोत्सव के लिए पंजीकरण के तीन दिन शेष, 05 नवंबर तक होगा पंजीकरण
विज्ञापन

21 व 22 नवंबर को होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव, विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय महोत्सव में लेंगे भाग
एक राज्य से 100 प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में होंगे शामिल
जिला स्तरीय महोत्सव के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का होगा गठन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने व उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए पांच नवंबर तक राजकीय आईटीआई जीटी रोड में पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए मात्र तीन दिन शेष हैं। 31वां युवा महोत्सव 21 से 22 नवंबर को कराया जाएगा। विजेता राज्य युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इनमें से एक राज्य से 100 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भेजा जाएगा।
आईटीआई जीटी रोड के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार को इसका संयोजक बनाया है। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव के आयोजन का जिम्मा प्रदेश में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय को दिया गया है। जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय युवा महोत्सव के उपरांत दिसंबर में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर अगले वर्ष 12 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा महोत्सव समिति के लिए सोमवार को बैठक की जाएगी। जिसमें जिला युवा महोत्सव के लिए आयोजित समिति का गठन किया जाएगा। आयोजन समिति में जिला उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया कमेटी अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार
युवा महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागी की उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच होगी। हरियाणा का परिवार पहचान-पत्र होना अनिवार्य है। युवा उत्सव में विजेता टीम को 21 हजार रुपये, द्वितीय को 15 हजार तथा तृतीय टीम को 11 हजार रुपये तक पुरस्कार दिया जाएगा।




इन विधाओं में होगा युवा महोत्सव

युवा महोत्सव में पहले वर्ग में विज्ञान मेला, दूसरे वर्ग में समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, एकल गीत, समूह गीत, कहानी लेखन, कविता, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, विषय गत प्रतियोगिता, समाज के लिए विज्ञान आदि का आयोजन किया जाएगा। इस सभी प्रतियोगिताओं में कुल 63 पुरस्कार दिए जाएंगे। लोकगीत में फिल्मी गीत मान्य नहीं होंगे।


प्रदेश में जिलास्तरीय युवा महोत्सव का शेड्यूल

मंडल का नाम आयोजन का स्थान तिथि

अंबाला, करनाल, हिसार डीसी की अध्यक्षता में कमेटी तय करेगी 21 से 22 नवंबर

रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद डीसी की अध्यक्षता में कमेटी तय करेगी 18 से 19 नवंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed