फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth throws currency notes on highway for a reel; traffic jam ensues.

Panipat News: रील के लिए युवक ने हाईवे पर फेंके नोट, लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Youth throws currency notes on highway for a reel; traffic jam ensues.
पानीपत। शहर में जीटी रोड लालबत्ती पर सोमवार दोपहर को एक युवक ने रील बनाने के लिए एलिवेटेड हाईवे पर खड़े होकर नीचे 10-10 रुपये के नोट फेंक दिए। इस दाैरान कुछ लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर पड़े नोट उठाने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

इससे लालबत्ती पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ लोग वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। लालबत्ती पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से लोगों को पीछे हटाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना शहर पुलिस ने वीडियो लेकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मामला शहर थाना क्षेत्र के लालबत्ती चौक के पास एलिवेटेड हाईवे का है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक एलिवेटेड हाईवे पर लालबत्ती के नजदीक हाथ में 10-10 के नोट की गड्डी लिए हुए दिखाई दिया है। उसके साथ कुछ अन्य युवक और बच्चे भी नजर आ रहे हैं। युवक ने नीचे जीटी रोड की दिल्ली लेन पर नोट फेंकने शुरू कर दिए। यह सब देख यातायात पुलिसकर्मी और लोग भी एक बार हैरान हो गए। पुलिसकर्मियों ने ऊपर देखा तो युवक नीचे नोट फेंक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस कर्मचारियों ने युवक को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना और वीडियो बनवाता रहा। नीचे खड़े कुछ लोग नोट उठाने के लिए दौड पड़े। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को रोककर लोगों को पीछे किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ देर बाद ही वायरल हो गया।
इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक उसके साथ के बच्चों की पहचान करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed