फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth shot dead in village Chulkana, fear of gang war

गांव चुलकाना में युवक को गोली से उड़ाया, गैंगवार की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in village Chulkana, fear of gang war
गांव चुलकाना में रॉकी की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : Panipat
समालखा। गांव चुलकाना में बुधवार की शाम दोस्त के मकान की घेर में बैठे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घेर में पैदल आए दो बदमाशों ने तीन राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली युवक के हाथ और एक पीठ में लगी। घायल अवस्था में युवक को पार्क अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गैंगवार की आशंका में हत्या की चर्चाएं भी हैं।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब सात बजे गांव चुलकाना स्थित प्रदीप के मकान की घेर में 23 वर्षीय रॉकी पुत्र श्यामलाल बैठा था। बैठक में प्रदीप के साथ ही छह अन्य युवक भी मौजूद थे। सभी बातें कर रहे थे। इतने में वहां दो युवक आए और लौट गए। कुछ देर बार वही युवक हथियार लेकर आए और बैठक में आकर तीन राउंड फायर किया। एक गोली मिस हो गई लेकिन दो गोली रॉकी को लगीं। उनका निशाना रॉकी ही था। इसके साथ ही वहां पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव के ही बताए जा रहे हमलावर, रंजिश भी आ रही सामने
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हमलावर गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर रंजिश होना भी सामने आ रहा है। कुछ लोग गैंगवार होने की बात भी कह रहे हैं, हालांकि अभी तक कुछ भी साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पड़ा खून साफ करने का आरोप
वारदात के बाद जब पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची तो बैठक में खून साफ पाया गया। जगह को पानी डालकर धो दिया जाना बताया जा रहा है। प्रदीप के घर की एक महिला पर पानी डालकर खून को धोने का आरोप है।

मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। - पूजा वशिष्ठ, एएसपी, पानीपत

गांव चुलकाना में रॉकी की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस

गांव चुलकाना में रॉकी की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed