फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth San Ekta Manch demonstrated against Rahul Gandhi

Panipat News: युवा सैन एकता मंच ने राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Youth San Ekta Manch demonstrated against Rahul Gandhi
पानीपत। युवा सैन एकता मंच के सदस्यों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सामने पुल के नीचे राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर नरेशानंद महाराज ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं पर की गई टिप्पणी से पूरा समाज को आहत करने वाली है। इससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस पर माफी मांगनी चाहिए। यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो समस्त हिंदू संगठन एकत्रित होकर आंदोलन करेंगे। हमें ऐसे नेता की जरूरत नहीं है, जो देश का माहौल बिगाड़ने का कार्य करें। हिंदू समाज शांति का प्रतीक है। हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चला आया है। युवा सैन एकता मंच के उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि यह सब एक सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। हिंदू अहिंसा का पुजारी है। हिंदू कभी हिंसा नहीं फैलाता। ऐसे में राहुल गांधी का बयान शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही हिंदुत्व के विरोध में रही है। यह हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश है। हिंदू समाज इसे सहन नहीं करेगा। इस मौके पर स्वामी नरेशानंद सेनाचार्य भारत, प्रदीप ठाकुर मोहित बाली, सुरेश तंवर, जितेंद्र आर्य व राकेश श्योराण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed