{"_id":"6a0f5daa1bf7bee98b097887","slug":"youth-running-illegal-liquor-distillery-arrested-panipat-news-c-244-1-sknl1016-157665-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अवैध शराब भट्ठी चलाता युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अवैध शराब भट्ठी चलाता युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
समालखा। समालखा थाना पुलिस ने गांव राक्सेड़ा में अवैध रूप से संचालित देसी शराब की भट्ठी पर छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 20 बोतल नाजायज देसी शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार चौकी हथवाला के एएसआई अमृत लाल अपनी टीम के साथ नाकाबंदी पर मौजूद थे। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव राक्सेड़ा निवासी मनीष सिंह के खेत में ट्यूबवेल के पास दबिश दी। मौके पर लोहे के ड्रम, मिट्टी के मटके और पाइप की सहायता से शराब तैयार की जा रही थी।
पुलिस द्वारा लाइसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब व उपकरण कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।