{"_id":"63c467e1de310c59b309cd29","slug":"youth-resolved-to-campaign-against-drugs-panipat-news-knl1334542156-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हजारों युवाओं ने हाथ खड़े करके नशे के खिलाफ मुहिम चलाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हजारों युवाओं ने हाथ खड़े करके नशे के खिलाफ मुहिम चलाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सेक्टर 13-17 दशहरा ग्राउंड के पीछे विशाल पंडाल में रविवार को डेरा सच्चा सौदा की ओर से समाज को नशामुक्त करने के लिए अभियान चलाया गया। इसमें डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम ने पानीपत जोन की विशाल रूहानी नाम चर्चा की। रूहानी नामचर्चा में कड़ाके की ठंड की परवाह किए बगैर 20 हजार से ज्यादा लोग पानीपत के साथ करनाल, कैथल, सोनीपत, दिल्ली आदि जगहों से लोग पहुंचे। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने 147 मानवता कार्यों को रफ्तार देते हुए 250 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित कर उनकी सहायता की।
डेरा सच्चा सौदा की ‘डेप्थ मुहिम’ के तहत हजारों युवाओं ने हाथ उठाकर नशा न करने की शपथ ली। नामचर्चा के दौरान राम रहीम की ओर से भेजी गई 13वीं रूहानी चिट्ठी भी पढ़कर सुनाई गई। चिट्ठी के माध्यम से राम रहीम ने केंद्र सरकार की ओर से ड्रग्स के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों की सराहना करते हुए लिखा कि वह स्वयं व डेरा सच्चा सौदा की पूरी साध-संगत इस मुहिम में सहयोग दे रही है।
नाम चर्चा पंडाल में नौ बड़ी एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से राम रहीम की बात सुनाई गई। इसे साध-संगत ने एकाग्रचित्त होकर सुना। दोपहर 12 बजे धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा लगाकर नामचर्चा की शुरुआत की गई। रूहानी नामचर्चा में साध-संगत को पुरानी रिकॉर्डिंग में संबोधित करते हुए गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा कि राम का नाम व बेगर्ज प्रेम दो ऐसी बाते हैं, जिनको अपनाने से जिंदगी बदल जाती है। ऐसा करने से पूरा समाज बदल जाता है और इंसान के अंदर-बाहर की तमाम कमियां दूर हो जाती हैं। ओम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु का नाम लेना इस इस घोर कलियुग में मुश्किल है। इंसान को अपने काम धंधे याद रहते हैं, लेकिन भगवान का नाम लेना उसे याद नहीं रहता। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने नामचर्चा के दौरान कहा कि भारत एक आध्यात्मिक देश है और इस आध्यात्मिक देश की आस्था पर घात लगाने के लिए कुछ देश विरोधी ताकतें नशे को भारत में भेजने में लगी हुई हैं ताकि भारत का नौजवान अंदर से खोखला होता रहे और भविष्य में विदेशी ताकतों का सामना न कर सके।
विज्ञापन
कोई भी इंसान भूखा न सोए, इसके लिए नामचर्चा के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही फूड बैंक मुहिम संबंधित डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस मुहिम के तहत साध-संगत सप्ताह में एक दिन उपवास रखकर बचा हुआ अनाज ब्लॉकों में बनाए गए फूड बैंक में जमा कराती है। बाद में उस अनाज को दीन-दुखियों सहित जरूरतमंद लोगों में बांटा जाता है।
पावन अवतार माह की खुशी में आयोजित विशाल रूहानी नामचर्चा के दौरान पूरे पंडाल में सुंदर डेकोरेशन की गई। वहीं पंडाल में मुख्य स्टेज के पास डेप्थ मुहिम का संदेश देती रंगों और फूलों की सुंदर रंगोली भी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।