{"_id":"64d5492894fba8c84f0fa304","slug":"youth-of-thermal-colony-and-woman-of-gannaur-dengue-positive-panipat-news-c-244-1-pnp1003-4027-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: थर्मल कॉलोनी का युवक और गन्नौर की महिला डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: थर्मल कॉलोनी का युवक और गन्नौर की महिला डेंगू पॉजिटिव
विज्ञापन
पानीपत। जिले में दिन प्रतिदिन डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। थर्मल कॉलोनी के 35 वर्षीय युवक और गन्नौर की 26 वर्षीय महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां से बुधवार को सैंपल सिविल अस्पताल भेजे गए थे। सिविल अस्पताल के लैब में दोनों सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इस साल जिले में डेंगू के 11 केस हो चुके हैं। नौ केस इसी माह मिले हैं। डेंगू से सात मरीज ठीक भी हो चुके हैं। चार मरीजों का अब भी निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब जिला पंचायती राज विभाग की मदद से थर्मल कॉलोनी में फॉगिंग कराएगा। इन क्षेत्रों में लोगों की स्लाइड भी तैयार की जा रही है। यहां एंटी लार्वा एक्टिविटी भी शुरू की गई है। वहीं दूसरी ओर सिविल सर्जन ने सभी निजी अस्पतालों को डेंगू व मलेरिया के सैंपलों की जांच सिविल अस्पताल में कराने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व मलेरिया को नियंत्रित करने के लिए इस साल अब तक 4.90 लाख घरों में लार्वा की जांच कर चुका है। 3100 स्थानों पर स्थानों पर लार्वा मिल चुका है। विभाग की टीमें रैपिड फीवर सर्वे भी करवा रही हैं। जिन लोगों को बुखार मिल रहा है, उनके सैंपल की जांच हो रही है। सिविल अस्पताल में भी हर रोज 40-50 लोगों की डेंगू-मलेरिया की जांच हो रही है।