{"_id":"64b2cf442757302bd9039134","slug":"youth-of-sonipat-who-came-to-see-kanwar-in-panipat-died-in-a-road-accident-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: कांवड़ देखने आए सोनीपत के दुभेटा के व्यक्ति की क्रूजर की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: कांवड़ देखने आए सोनीपत के दुभेटा के व्यक्ति की क्रूजर की टक्कर से मौत
Sat, 15 Jul 2023 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली/ सनौली, पानीपत (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 15 Jul 2023 10:24 PM IST
सार
सनौली थाना प्रभारी महाबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने अमन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी क्रूजर चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
demo
विस्तार
पानीपत के बापौली क्षेत्र में हरिद्वार से डाक कांवड़ ला रहे गांव के लोगों को सनौली बॉर्डर पर देखने आ रहे मोटरसाइकिल सवार सोनीपत के दुभेटा गांव के एक व्यक्ति की क्रूजर की टक्कर लगने से मौत। हादसा तामशाबाद टोल टैक्स के पास हुआ। सनौली थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दुभेटा निवासी अमन ने थाना सनौली पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह गांव के सोमपाल सहित 17-18 अन्य लोग हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर वापस जा रहे थे। शनिवार को करीब 2:30 बजे यमुना बॉर्डर से करीब अपने डाक सहित पहुंचे तो उनके गांव से भी कई व्यक्ति अपने वाहन में यमुना बॉर्डर पर डाक कांवड़ देखने आए थे।
कुछ लोग कैंटर में ऊपर बैठकर डाक कांवड़ लेकर साथ चल रहे थे । वह कैंटर के आगे ऊपर बैठा था । उन्होंने तामशाबाद टोल टैक्स को क्रॉस किया था। उसका चाचा जितेंद्र मोटरसाइकिल पर यमुना बॉर्डर की तरफ से जा रहा था। वह उसकी आवाज सुनकर अपनी मोटरसाइकिल को वापस मोड़ने लगा तो सनौली की तरफ से आ रहे एक क्रूजर चालक उसके चाचा जितेंद्र की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
उसको काफी चोट लगी थी। चालक इसी बीच मौके का फायदा उठाकर भाग गया। वह जितेंद्र की इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले जा रहा था। इस बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।