{"_id":"64b2df439ed1849037053bf7","slug":"youth-of-panipat-drowned-in-the-ganges-who-went-to-take-dak-kanwar-in-haridwar-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गया शिवम गंगा में बहा, आखिरी डुबकी लेते समय बिगड़ा संतुलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गया शिवम गंगा में बहा, आखिरी डुबकी लेते समय बिगड़ा संतुलन
Sat, 15 Jul 2023 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:32 PM IST
सार
पानीपत के बिहोली गांव का युवक तीसरी बार डाक कांवड़ लेने गया था। मृतक दो भाइयों में छोटा था, परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
शिवम का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गया पानीपत जिले के बिहोली गांव का 18 वर्षीय युवक शुक्रवार शाम गंगा में डुबकी लगाते समय बह गया। वह चंडी घाट पर स्नान कर रहा था। आखिरी डुबकी लगाते समय उसका संतुलन बिगड़ गया था। साथ में स्नान कर रहे दो साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। उन्होंने हादसे की सूचना परिजनों और वहां की पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
बिहोली गांव के सरपंच संदीप ने बताया कि गांव से 12 जुलाई को करीब तीन डाक कांवड़ हरिद्वार गई थी। इनमें करीब 30 युवा कांवड़ लेने गए थे। इनमें 18 वर्षीय शिवम पुत्र सतबीर भी शामिल था। वह 14 जुलाई की शाम हरिद्वार में चंडी घाट पर गंगा में डुबकी लगा रहे थे।
विज्ञापन
सभी नहाकर बाहर निकले तो शिवम ने कहा कि उसे गर्मी लग रही है और वह एक आखिरी डुबकी लगाने चला गया। चंडी घाट पर गंगा का बहाव तेज था। शिवम ने जैसे ही आखिरी डुबकी लगाई, वह अपना नियंत्रण खो बैठा और गंगा की धारा में बह गया।
विज्ञापन
उन्हें कुछ दूरी पर उसके सिर्फ हाथ ऊपर दिखाई दिए। दोस्त अंकित व मोहित ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। कुछ दूरी के बाद शिवम गंगा में डूब गया। इसके बाद उन्होंने शिवम के परिजनों और वहां की स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
आईटीआई कर रहा था युवक
पिता सतबीर ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता है। उसके दो लड़के हैं। बड़ा बेटा हितेश एक अकाउंटेंट के पास काम सीखता है। छोटा बेटा शिवम 12वीं के बाद आईटीआई कर रहा था। वह तीसरी बार डाक कांवड़ लेने गया था। उनकी पत्नी सुनीता गृहिणी हैं।