फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   youth murdered on kutani road

कुटानी रोड पर 40 वर्षीय युवक की सिर पर हथियारों से हमला कर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
youth murdered on kutani road
पानीपत। कुटानी रोड पर शव के पास विलाप करती महिला परिजन। - फोटो : Panipat
कुटानी रोड पर ड्रेन नंबर एक के पास शुक्रवार सुबह सात बजे 40 वर्षीय युवक का खून से लतपथ हालत में शव पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही किला पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच के लिए मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खलील पुत्र नसीम निवासी गांव बहारा, जिला मुजफ्फरनगर ने बताया कि वह हाल ही में काबुली बाग मस्जिद कॉलोनी, कुटानी रोड पर रहते है और राज मिस्त्री का काम करता है। उसका छोटा भाई जमील 40 वर्षीय उसके पास करीब एक साल से रह रहा था, जो वीरवार रात को खाना खाकर घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। सुबह सात बजे सूचना मिली कि भाई जमील का कुटानी रोड ड्रेन नंबर एक के पास शव पड़ा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो जमील के सिर पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। शव उठाने के लिए कूड़ा डालने वाली निगम की गाड़ी को मौके पर बुलवाया : शुक्रवार को शर्मसार करने वाला पुलिस का चेहरा सामने आया, जिसमें पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाने के लिए नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को बुलवा लिया। वहीं मौके पर मीडियाकर्मी को देखकर पुलिस ने कूड़ा डालने वाली गाड़ी को वापस भेज दिया और पिकअप में शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घर से महज 50 मीटर की दूरी पर दिखी एक कार, जिसमें बैठा था मजदूर : घटना स्थल के पास में ही लगे सीसीटीवी में जमील एक गाड़ी में बैठकर जाता दिखाई दिया। यह गाड़ी घर से महज 50 मीटर की दूरी पर है। परिजनों का शक है कार चालक ने ही जमील की हत्या कर उसे ड्रेन नंबर एक के पास फैंका है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज के आधार पर मिली गाड़ी नंबर से आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल भी खंगाल रही पुलिस : हत्या की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास में जुट गई है। यहां तक की सीआइए की टीम भी आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। पुलिस ने अपने हर मुखबिर को सक्रिय कर दिया। पुलिस जमील को गई अंतिम कॉल डिटेल भी निकाल रही है, जिससे यह पता चल सके कि रात को आखिर बिना बताए जमील गाड़ी में किसके साथ गया था।
दो लड़कों और तीन लड़कियों का पिता था जमील : परिजनों ने बताया कि मृतक जमीन छह बहन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वह शादीशुदा था, उसकी पत्नी का नाम शबनम है, जमील के पांच बच्चे है, जिनमें दो बेटे व तीन बेटिया है। हालही में वह बच्चों की शादी करने की तैयारी कर रहा था। पत्नी व उसके बच्चे मुजफ्फरनगर में ही रहते थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, शव को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कूडे़ वाली गाड़ी में शव रखवाने का ऐसा कोई भी मामला उनके संज्ञान में सामने नहीं आया, अगर ऐसा हुआ है तो जांच कराएंगे और भी विभागीय कार्रवाई होगी वह करेंगे।
- संदीप कुमार, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed