{"_id":"5d2b8b2a8ebc3e6ce13923bd","slug":"youth-murder-panipat-news-rtk5047809110","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 माइल स्टोन पर दो गुटों की लड़ाई में युवक की पीट-पीट कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 माइल स्टोन पर दो गुटों की लड़ाई में युवक की पीट-पीट कर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा स्थित 70 माइल स्टोन ढाबे पर रविवार रात दो गुटों में आपसी कहासुनी में झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कद्र बड़ गया कि दोनों पक्षों में आपसी खूनी संघर्ष तक हो गया। जिस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हथियारों से लड़ाई हुई। जिस दौरान एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट में एक के बाद एक कई बार चाकुओं से वार किया। खून से लथ-पथ हालत में युवक को मौके पर ही छोड़ सभी आरोपी युवक फरार हो गए। इसके बाद घायल युवक को नजदीक ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना समालखा थाना पुलिस को दी गई। समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया कि चुलकाना निवासी अजय(24) पुत्र तेज सिंह की हत्या हुई है। पुलिस ढाबे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिसके आधार पर पुलिस संबंधित मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। समालखा थाना प्रभारी का कहना है कि सोमवार को मृतक के परिजनों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। साथ ही आरोपियों की धरपकड़ करेगी।