फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth missing, kidnapping case

Panipat News: युवक लापता, अपहरण का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Youth missing, kidnapping case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। मांडी गांव में 11 दिन पहले युवक के लापता होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक के पिता ने इसराना थाना की पुलिस को शिकायत देकर गांव के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है।

पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जगदीश वासी मांडी गांव ने बताया कि उसका 28 वर्षीय बेटा अमित कुमार 25 जुलाई को साढ़े तीन बजे घर से सेविंग कराने की बात कह कर गया था। वह आज तक वापस नहीं आया। इससे पहले भी वह दो सप्ताह के लिए कहीं चला गया था, जो बाद में वापस आ गया था। जब वह रात को घर वापस नहीं लौटा तो फोन करने पर उसके बेटे अमित का फोन बंद मिला। उन्होंने बताया कि उसके बेटे का फोन उसकी बेटी के पास सोमवार की रात करीब एक बजे आया व बेटे ने बताया कि वह सिवाह गांव के बाईपास पर खड़ा है। गांव का मनीष तीन अन्य युवकों के साथ उसे आने नहीं दे रहा। वे एक गाड़ी में हैं। बेटी द्वारा जब ये बात उन्हें बताने पर उन्होंने बेटे के पास फोन किया तो फोन फिर से बंद मिला।
विज्ञापन

जगदीश ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे का मनीष व अन्य युवकों ने अपहरण किया है। पुलिस ने मनीष वासी मांडी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed