फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth jumped to death in front of power engine on Jind line In Panipat

Panipat: जींद लाइन पर पावर इंजन के आगे कूद दी जान; पत्नी के मायके जाने से था परेशान युवक, यहां हुई घटना

Thu, 25 Jan 2024 05:41 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 Jan 2024 05:41 PM IST
सार

जीआरपी के सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि उन्हें रात के समय सूचना मिली थी कि गांव खुखराना के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त करने का प्रयास किया। व्यक्ति की जेब से मिले मोबाइल से परिजना को मामले के बारे में बताया।

विज्ञापन
Youth jumped to death in front of power engine on Jind line In Panipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पानीपत में बीती रात को अमित निवासी गांव आसन कलां ने पावर इंजन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। मामले की सूचना जीआरपी को मिलने के बाद मौके पर पंहुची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां पर वीरवार को मृतक अमित का पोस्टमार्टम कराकर  परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जीआरपी के सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि उन्हें रात के समय सूचना मिली थी कि गांव खुखराना के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त करने का प्रयास किया। व्यक्ति की जेब से मिले मोबाइल से परिजना को मामले के बारे में बताया। परिजनों ने  मृतक व्यक्ति की शिनाख्त अमित उम्र 25 साल निवासी आसन कलां के रूप में की। परिजनों ने बताया कि अमित पत्नी के एक साल से मायका जाने के बाद डिप्रेशन में रहने लगा था और शराब का भी सेवन करने लगा था। उसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने परिजनों के ब्यान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन


दूसरे मामला
जाटल ओवर ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त देवेन्द्र निवासी सिदपुर करनाल के रूप में हुई। बताया गया है कि देवेन्द्र यहां पर अपने मामा के पास संजय कालोनी में आया हुआ था। और वह स्टेशन की तरफ चला गया तो वहां पर शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि वीरवार मृतक देवेन्द्र का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed