फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth injured in accident dies in hospital

हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies in hospital
पसीना रोड पर 27 अगस्त को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की अस्पताल में मौत हो गई। सड़क पार करते समय उसके साथ हादसा हुआ था। स्थानीय लोग उसे पार्क अस्पताल ले गए थे पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वीरवार को वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव खलीला प्रह्लादपुर निवासी सतपाल और सत्तू ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसका बेटा साहिल उर्फ मोना (21) पसीना रोड स्थित गुप्ता इंटरनेशनल फैक्टरी में काम करता है। गत 27 अगस्त को बेटा फैक्टरी में काम करने के लिए गया था। वह रात 10 बजे फैक्टरी से घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे पार्क अस्पताल पहुंचाया था। बुधवार को पीजीआई में उपचार के दौरान साहिल की मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित नांदल ने बताया कि पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कहा कि आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed