{"_id":"64e244f4df69c340b1071be3","slug":"youth-drowned-in-yamuna-in-panipat-of-haryana-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: खतरे के निशान के नजदीक बह रही यमुना को शर्त लगा पार करने कूदे तीन दोस्त, एक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: खतरे के निशान के नजदीक बह रही यमुना को शर्त लगा पार करने कूदे तीन दोस्त, एक बहा
Sun, 20 Aug 2023 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली/ सनौली, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली/ सनौली, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:23 PM IST
सार
आट्टा गांव के तीन दोस्त खोजकीपुर के पास यमुना में नहाने गए थे। परिजन व पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
यमुना में बहता पानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के पानीपत जिले में खोजकीपुर के पास यमुना में नहाने के लिए गए तीन दोस्तों में से एक यमुना में बह गया। तीनों युवक गांव आट्टा के थे। तीनों शर्त लगाकर यमुना को पार करने का प्रयास कर रहे थे। दो दोस्तों ने यमुना को पार कर लिया, तीसरा दोस्त यमुना के बीच तेज बहाव में बह गया। अब तक तीसरे दोस्त का सुराग नहीं लगा है। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। यमुना अब भी खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गांव आट्टा निवासी मंजीत (32) अपने दो दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गया था। तीनों यमुना में नहा रहे थे। इसी दौरान तीनों यमुना को पार करने की शर्त लगाने लगे। तीनों ने एक साथ यमुना में छलांग लगाई। यमुना के बीच में जाते ही मंजीत बह गया। जबकि दो दोस्तों ने यमुना को पार किया। यमुना पार करने के बाद दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी, लेकिन तब तक मंजीत बह चुका था। परिजनों का इसके बाद रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
यमुना में पिछले दिनों से बाह रहा तेज पानी
यमुना पिछले दिनों लगातार तेज बह रही है। पहाड़ों में तेज बारिश के बाद पिछले दिनों नवादा आर के पास यमुना टूट गई थी। इससे आसपास के कई गांवों में बाढ़ आ गई थी। पिछले दिनों यमुना खतरे के निशान से नीचे आ गई थी। इसका खतरे का निशान 231.50 मीटर है। अब यमुना खतरे के निशान से कुछ नीचे 230 मीटर पर बह रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूचना मिलते ही यमुना पर पहुंच गई थी। अब तक युवक का सुराग नहीं लगा है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। -अतर सिंह, प्रभारी बापौली थाना पुलिस।