फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies in collision between two bikes

Panipat News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes
इसराना। इसराना-कारद गांव रोड पर एक मोटरसाइकिल ने दूसरी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सामने चल रही मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का बड़ा भाई भी उसके पीछे पीछे गांव आ रहा था। आरोपी दूसरी मोटरसाइकिल सवार युवक वहां से फरार हो गया। इसराना थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस आरोपी मोटरसाइकिल सवार की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

कारद गांव निवासी जगबीर ने बताया कि उसका भाई बिजेंद्र (29) ठेकेदार था। रविवार शाम सात बजे को वह अपनी बाइक पर इसराना से गांव लौट रहा था। वह दूसरी मोटरसाइकिल पर उसके पीछे चल रहा था। जब वह इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने बिजेंद्र की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बिजेंद्र मोटरसाइकिल से गिरकर बेहोश हो गया। आरोपी बाइक चालक भी गिर गया। वह अपने भाई को संभालने लगा। आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि तब तक उसने आरोपी की बाइक का नंबर नोट कर लिया था। वह अपने बेहोश भाई को तुरंत जिला अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed