{"_id":"5ebed3b78ebc3e90a17589cf","slug":"youth-dies-due-to-power-line-panipat-news-knl310786158","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पावर लाइन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पावर लाइन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना परढ़ाना रोड के पास एक फैक्टरी की पावर लाइन में हुए फाल्ट को ठीक करते समय सीढ़ी फिसल कर दूसरी पावर लाइन से टकराने से हुए हादसे में एक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा व गंभीर रूप से घायल कर्मी को उपचार के लिए पानीपत के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
राजेंद्र निवासी परढ़ाना और तिलक राज निवासी पाथरी इसराना परढ़ाना रोड के पास एक फर्नीचर व अन्य सामान बनाने की एक फैक्टरी में बतौर इलेक्ट्रिशियन कार्यरत है। शुक्रवार को फैक्टरी की पावर सप्लाई लाइन में फाल्ट आ जाने से राजेंद्र व तिलक राज परढ़ाना रोड पर फैक्टरी की लाइन को ठीेक करने में लगे हुए थे। जिस लाइन को ठीक कर रहे थे। उस लाइन के पास से ही दूसरी पावर लाइन गुजर रही थी। जिसमें पावर सप्लाई चालू थी। जब दोनों बंद पड़ी पावर लाइन का फाल्ट ठीक करने में लगे हुए थे तभी अचानक उनकी सीढ़ी फिसल गई व साथ वाली पावर लाइन से जा टकरा गई। चालू पावर सप्लाई लाइन की चपेट में आने से 24 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन राजेंद्र निवासी परढ़ाना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी तिलक राज वासी पाथरी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल पहुंचा व गंभीर रूप से घायल कर्मी को उपचार के लिए पानीपत के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।