फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies after being hit by car

युवक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by car
पानीपत। गांव पलहेड़ी के पास रविवार शाम साढ़े पांच बजे काम से पैदल घर लौट रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव पलहेड़ी निवासी सुभाष पुत्र नत्थूराम ने बताया कि वे चार बहन-भाई हैं। उनमें सबसे छोटा अनिल (31) मेहनत मजदूरी करता था। रविवार को मजदूरी करने वह गांव बराना गया था। वहां से शाम को पैदल ही घर लौट रहा था। जब अनिल शाम साढ़े पांच बजे पलहेड़ी के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। वे उसे लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अनिल के तीन बच्चे हैं। सोमवार को सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। उसके भाई की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed