फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth created ruckus at wedding, accused of using caste related words

Panipat News: शादी में युवकों ने मचाया बवाल, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Youth created ruckus at wedding, accused of using caste related words
इसराना(पानीपत)। गांव कैथ में कुछ युवकों ने दूसरे वर्ग के युवक पर शादी में डीजे के दौरान उत्पात करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, बारात जाने से रोकने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ एससी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कैथ निवासी बलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 फरवरी को उसके बेटे सुमित की शादी थी। देर शाम डीजे पर महिलाएं नाच रही थी। इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और गाली गलौज कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे। समझाने पर नहीं माने तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के आने पर युवक वहां से भाग गए। अगले दिन जब सुमित की बारात जाने लगीं तो उन युवकों ने गांव से बाहर रास्ते पर कुछ अन्य युवकों को मारपीट के इरादे से एकत्रित कर लिया। जिसकी भनक लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक फिर वहां से भाग लिए। पुलिस की मौजूदगी में बारात रवाना हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि बारात जाने के बाद जब उसका भतीजा जसवंत ड्यूटी पर जा रहा था तो गांव से बाहर अड्डे पर आरोपी युवकों ने उसको घेर कर बुरी तरह से पीटा। परिजनों ने उसे गंभीर हालात में रोहतक पीजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बलबीर की शिकायत पर विक्की व नेत्रपाल के खिलाफ एससी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed