फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   youth congress strike against the farming bill, police stop the raily for water cannon

कृषि अध्यादेशों के विरोध में संसद घेराव के लिए 500 ट्रैक्टरों पर यूथ कांग्रेस ने निकाली रैली, पुलिस ने वॉटर कैनन से रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
youth congress strike against the farming bill, police stop the raily for water cannon
केंद्र सरकार द्वारा कृषि संबंधित लाए गए तीन कानूनों के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने बुधवार को दिग्गज नेताओं व दो कांग्रेसी विधायकों की अध्यक्षता में किसान आक्रोश ट्रैक्टर रैली निकाली। जिसमें जिले भर के हजारों किसान व आढ़तियों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली के लिए कूच भी की, लेकिन जिला प्रशासन की मुस्तैदी से उनकी रैली को रास्ते में ही रोक लिया गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को जीटी रोड पर कई जगह बैरिकेड्स भी लगाने पड़े। जीटी रोड पर करीब तीन घंटे तक जाम भी लगा रहा। जाम को देख जिला प्रशासन ने जीटी रोड से जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों की दिल्ली कूच की सूचना मिलते ही पुलिस ने जीटी रोड से लगते पानीपत व समालखा एरिया को छावनी में तबदील कर दिया। दिल्ली जाने वाले किसानों को रास्ते पर कई जगह रोका गया। जिसके बाद समालखा तक करीब सौ ट्रैक्टरों पर करीब तीन सौ किसान ही पहुंच पाए। जैसे ही कांग्रेसी नेता किसानों को लेकर समालखा पहुंचे, यहां पुलिस ने जीटी रोड पर फिर से बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोक लिया। यहां काफी जदोजहद के बाद पुलिस ने वाटर कैनन से किसानों और कांग्रेसी नेताओं पर पानी की बौछारें की और हलके बल का भी प्रयोग किया। जिसके बाद रैली में जाने वाले किसान और कांग्रेसी नेता तितर-बितर हो गए।
विज्ञापन

इनको हिरासत में लिया, आधे घंटे बाद छोड़ा
पुलिस ने इसराना से कांग्रेसी विधायक बलबीर बाल्मीकि व समालखा से कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छौक्कर, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास, प्रदेशाध्यक्ष सचिन कूंडू समेत करीब 35 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर हरियाणा रोडवेज की बस में बैठाया। सभी को पानीपत पुलिस लाइन में भेज दिया गया। यहां करीब आधे घंटे तक कांग्रेसी नेता विरोध प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाते रहे, जिसके बाद इन्हें छोड़ दिया गया। कुल मिलाकर कांग्रेस यूथ की दिल्ली संसद घेराव की मंशा पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिपूर्ण का दावा, बाद में हुई खींचतान
हालांकि अनाज मंडी में इकट्ठा होने के बाद कांग्रेेसी नेताओं ने दावा किया था, कि वे शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली जाएंगे। उनके साथ कुछ स्वयंसेवक भी मौजूद रहेंगे, जो नियम कानूनों का पालन करवाएंगे। लेकिन जब कांग्रेसी नेता दिल्ली जाने के लिए चले और प्रशासन ने रोका तो इस बीच उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।

ऐसे की रैली की शुरूआत
सबसे पहले कांग्रेसी नेता और किसान व आढ़ती अनाज मंडी पानीपत में इकट्ठा हुए। यहां नेताओं ने केंद्र सरकार के तीनों कानूनों के खिलाफ जमकर हमला बोला। किसानों को संबोधित करने के लिए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed