{"_id":"67c8b112e5180604bc09b650","slug":"youth-can-contribute-to-the-development-of-the-country-rohit-panipat-news-c-244-1-pnp1007-133207-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा दे सकते हैं देश के विकास में योगदान : रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा दे सकते हैं देश के विकास में योगदान : रोहित
विज्ञापन
पानीपत। आर्य पीजी काॅलेज में पांच दिवसीय यूथ रेड क्राॅस प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को तीसरा दिन रहा। इसमें लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि राज्य कार्यक्रम अधिकारी एवं स्टेट यूथ को-ऑर्डिनेटर रोहित शर्मा रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को यूथ रेड क्राॅस के इतिहास, कार्यप्रणाली व क्रिया कलापों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि यूथ रेड क्राॅस के माध्यम से युवा जुड़कर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने व जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करके देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। प्रत्येक युवा अपने भविष्य के उद्देश्य के साथ समाज सेवा का एक विषय अवश्य चुनें। कॉलेज के सहायक प्रोफेसर अमित कुमार ने प्रतिभागियों को मतदान के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि एक अच्छा व समझदार मतदाता अपने मतदान का सही प्रयोग करके लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। हमें स्वयं मतदान करना चाहिए और अन्य लोगों के मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस दौरान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में गुलाब पंचाल, डॉ. सोनू सिंह और सुदेश ने जज रहे। इस अवसर पर लाल चंद, प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया शर्मा, ब्रिगेड आफिसर प्रदीप, प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश आदि माैजूद रहे।

-फोटो 57 : ऊंची कूद में भाग लेता खिलाड़ी। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन