फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   youth body find in kanal

पैर फिसलने से नहर में गिरे चांद का छह दिन बाद मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
youth body find in kanal
पैर फिसलने से दिल्ली पैरलल नहर में गिरे 23 वर्षीय चांद अली का शव छह दिन बाद खुबड़ू झाल में फंसा मिला। नहर में गिरते वक्त बड़े भाई ने बचाने का प्रयास किया तो चांद अली ने यह कहकर हाथ पकड़ने से इंकार कर दिया था कि तू भी डूब जाएगा।
विज्ञापन

अब छह दिन बाद चांद का शव सोनीपत खुबड़ झाल के पास मिला। सूचना मिलते ही असंध नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सामान्य अस्पताल पहुंचाया। राजीव कॉलोनी निवासी ताज अली ने बताया कि उसका भाई चांद अली इन्वर्टर मिस्त्री था। वह 16 फरवरी को रात करीब 10 बजे छोटे भाई चांद अली के साथ जा रहे थे। जब वह दिल्ली पैरलल नहर के पास असंध रोड पर पहुंचे तो भाई चांद अली ने लघु शंका के लिए जाने के लिए। बाइक से उतरकर वह नहर के पास चला गया। जहां उसका पैर फिसल गया और वह बह गया। उन्होंने असंध नाका चौकी पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी थी। सोमवार को परिजनों को खुबड़ू झाल के पास चांद अली का शव मिला। जिसको परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचे। असंध नाका चौकी इंचार्ज अतर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed