{"_id":"6ac569fa4636b69ebf09b25c","slug":"youth-attacked-with-iron-pipes-and-rods-after-being-rammed-by-a-scorpio-and-a-thar-panipat-news-c-244-1-pnp1006-165534-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्कार्पियो-थार से टक्कर मारकर युवक पर लोहे की पाइप व रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्कार्पियो-थार से टक्कर मारकर युवक पर लोहे की पाइप व रॉड से हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। मनाना रोड पर केसर ढाबे के पास भोडवाल माजरी निवासी सुशील को स्कार्पियो और थार से टक्कर मारने के बाद लोहे की पाइप व रॉड से पीट दिया गया। युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सुशील ने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब तीन बजे अपने दोस्त श्रीकांत निवासी भैंसवान खुर्द के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर पानीपत जा रहा था। मनाना रोड पर केसर ढाबे के पास पहुंचने पर कालू ने स्कार्पियो से मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद जब वे उठकर भागने लगे तो काले रंग की थार ने सुशील को टक्कर मार दी, जिससे वह फिर सड़क पर गिर गया।
आरोप है कि इसके बाद कालू के साथ सुमित, हैप्पी, रोहित और राहुल निवासी भोडवाल माजरी तथा सागर निवासी देहरा समेत छह-सात युवक गाड़ियों से उतरे। कालू ने सुशील के सिर पर लोहे की पाइप से वार किया और अन्य युवकों ने भी उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, कालू गाड़ी से पेचकस लेकर आया और उसकी गर्दन पर वार करने लगा। बचाव में हाथ आगे करने पर पेचकस उसकी कोहनी में लगा। श्रीकांत ने बचाने के लिए शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और धमकी दी। श्रीकांत के वहां से भागने पर आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके साथ दोबारा मारपीट और गाली-गलौज की।
सुशील ने आरोप लगाया कि भोडवाल माजरी निवासी महेंद्र ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश के तहत उस पर हमला कराया है समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि मनाना रोड पर दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।