{"_id":"63223d4faac9bf632479b4e0","slug":"youth-attacked-with-a-rod-for-opposing-abusing-panipat-news-knl1211670179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालीगलौज का विरोध करने पर युवक पर रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गालीगलौज का विरोध करने पर युवक पर रॉड से हमला
विज्ञापन
गांव बराना में एक युवक ने गालीगलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। जिस कारण युवक मौके पर ही बेहोश हो गया और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बराना निवासी संजीत ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी बहन मैना के घर गया था। रास्ते में काला, उसकी पत्नी श्यामो, पूनम उसकी बहन के साथ गालीगलौज कर रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। काले और पूनम ने डंडे से, कमल ने रॉड से हमला किया। उसके सिर में गंभीर चोट मारी, जिस वजह वह बेहोश हो गया। इसी बीच उसका जीजा मोनू आया, जिसने उसे अस्पताल पहुंचाया और इलाज कराया।
उधर अज्जीजुलाहपुर गांव निवासी रमेश शर्मा ने बताया कि उसकी शर्मा ग्लास के नाम से दुकान है। उसके घर के सामने परमजीत और उसका बेटा जगजीत उर्फ जग्गा दोनों शराब पीते है और रोजाना गालीगलौज करते हैं। वह मंगलवार को शराब पीकर आए और चाचा अशोक के साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने रमेश की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।