{"_id":"698b9c4b061921e4dc073dd0","slug":"youth-arrested-with-drugs-panipat-news-c-244-1-pnp1006-152054-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
समालखा। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने सोमवार शाम को मनाना फ्लाई ओवर अंडरपास के नजदीक एक नशा तस्कर को 220 ग्राम चरस के साथ काबू किया। आरोपी की पहचान सुताना गांव निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के मनीष के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी के नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सुभाष ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सुताना गांव निवासी मनीष मनाना फ्लाई ओवर अंडर पास के नजदीक मादक पदार्थ बेचने के लिए घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देखते ही सामने खड़ा युवक एकदम से तेज कदमों से चलने लगा। युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मनीष निवासी सुताना के रूप में बताई। पुलिस टीम ने यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सतपाल सिंह की मौजूदगी में मनीष की तलाशी ली, उससे 220 ग्राम चरस बरामद किया पाया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शार्टकट तरीके से रुपये कमाने के लिए चार दिन पहले यूपी के शामली में बाईपास पर मिले एक युवक से 300 ग्राम चरस कम कीमत पर खरीदकर लाया था। उसने कुछ चरस राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। सोमवार को बची 220 ग्राम चरस को लेकर आरोपी बेचने के लिए आया था और मनाना फ्लाई ओवर अंडर पास के नजदीक ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।