फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth arrested with 13.50 grams of heroin

युवक 13.50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 13.50 grams of heroin
बापौली। गांव गढ़ी बेसिक के पास सनौली खुर्द थाना पुलिस ने एक युवक को 13.50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मादक पदार्थ बरामद किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सनौली खुर्द थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस टीम गढ़ी बेसिक गांव के पास नंगला पार रोड पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि गढ़ी बेसिक गांव निवासी इसरार पुत्र सादिन राणा माजरा गांव की ओर से पैदल आ रहा है और उसके पास काफी मात्रा में नशीला पदार्थ है। पुलिस टीम ने गढ़ी बेसिक गांव के पास नाका लगाकर जांच शुरू की तो कुछ देर बाद एक युवक राणा माजरा गांव की ओर से पैदल आता दिखाई दिया। वो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास 13.50 ग्राम हेरोइन मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed