फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   80 percent of factories in the textile city lack an NOC.

Panipat News: टेक्सटाइल नगरी में 80 प्रतिशत फैक्टरियाें के पास एनओसी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
80 percent of factories in the textile city lack an NOC.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। टेक्सटाइल नगरी पानीपत में औद्योगिक सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी की जा रही है। दमकल विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 80 प्रतिशत फैक्टरियां बिना एनओसी के चल रही हैं, जबकि 70 प्रतिशत इकाइयों में अग्निशमन उपकरण या तो नदारद हैं या बदहाल हैं।
विज्ञापन

नतीजा है कि पिछले 10 महीनों में शहर की फैक्टरियों में आग की चार बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई श्रमिकों की जान गई और कई गंभीर रूप से झुलसे। इसके बावजूद न उद्यमी चेत रहे हैं, न प्रशासन सख्त कार्रवाई करता दिख रहा है।
विज्ञापन

बीते हादसों से भी नहीं लिया सबक
n
23 अक्तूबर: काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर की पॉलिएस्टर फैक्टरी में भीषण आग, आसपास मकानों में दरारें आईं।
n
23 अगस्त: सेक्टर-29 पार्ट-2 की रग्स फैक्टरी में आग लगी।
n सितंबर: मॉडल टाउन की कश्यप कॉलोनी स्थित जूट व कारपेट फैक्टरी में आग से पांच महिला मजदूर गंभीर रूप से झुलसीं।
n
14 फरवरी: गंगा राम कॉलोनी की कॉटन फैक्टरी में आग से अफरा-तफरी मची।
n
11 फरवरी: वेस्ट क्लॉथ गोदाम की आग बुझाने के लिए करनाल और सोनीपत से भी 15 दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं।
n
21 नवंबर 2025: बलाना गांव की सीआरजी कॉटेक्स धागा फैक्टरी शॉर्ट सर्किट से जलकर खाक हो गई।
n
पांच दिसंबर 2024: बलाना गांव की एक फैक्टरी में आग से दो मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

नियमित फायर सेफ्टी ऑडिट हो और बिना एनओसी चल रही इकाइयों को सील किया जाए, तो श्रमिकों की जान बचाई जा सकती है। -सुनील दत्त, श्रमिक नेता

लापरवाह मालिकों को समय-समय पर नोटिस दिया जाता है। -गुरमेल सिंह, जिला दमकल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed