फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The district ranks third in the state in NMMSS registration

Panipat News: एनएमएमएसएस पंजीकरण में जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The district ranks third in the state in NMMSS registration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले में अब तक 3354 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस मामले में पानीपत प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। सिरसा 5357 पंजीकरण के साथ पहले और अंबाला 3829 पंजीकरण के साथ दूसरे स्थान पर है। योजना के तहत जिले के 102 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी।
योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर से शुरू हुए थे। जिले में आठवीं कक्षा के करीब 9500 विद्यार्थियों में से 3354 ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर थी। हालांकि, विद्यार्थी 25 से 31 अक्तूबर तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन

दो चरणों में होगी परीक्षा : जिला गणित विशेषज्ञ एवं योजना के नोडल अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में मानसिक योग्यता की जांच की जाएगी। इसमें एक-एक अंक के 90 प्रश्न होंगे। दूसरे चरण में सामान्य परीक्षा होगी, जिसमें सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान से संबंधित एक-एक अंक के 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 29 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रदेश में 2337 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना के तहत पहले परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों को भी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

सिरसा में सबसे ज्यादा पंजीकरण, हांसी में सबसे कम
जिलावार पंजीकरण के अनुसार, सिरसा 5357 विद्यार्थियों के साथ पहले, अंबाला 3829 के साथ दूसरे और पानीपत 3354 के साथ तीसरे स्थान पर है। अन्य जिलों में भिवानी में 2856, चरखी दादरी में 1096, फरीदाबाद में 1355, फतेहाबाद में 2635, गुरुग्राम में 2999, हांसी में 897, हिसार में 2849, झज्जर में 1262, जींद में 2698, कैथल में 2997 और करनाल में 2423 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 2439, महेंद्रगढ़ में 1615, नूंह में 2492, पलवल में 1882, पंचकूला में 1209, रेवाड़ी में 2585, रोहतक में 1378 और सोनीपत में 2562 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।


राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पानीपत में 3354 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण के मामले में जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। -नीलम कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed