{"_id":"69811227f5c29069d90657ed","slug":"youth-arrested-for-betting-panipat-news-c-18-1-knl1014-838096-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सट्टा खाईवाली करते युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सट्टा खाईवाली करते युवक गिरफ्तार
Tue, 03 Feb 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
सट्टा खाईवाली करते युवक गिरफ्तार
पानीपत। थाना तहसील कैंप पुलिस ने देशराज कॉलोनी में सट्टा खाईवाली करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शैंकी निवासी रामनगर थाना तहसील कैंप के कब्जे से 2210 रुपये भी बरामद किए। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि रविवार शाम को गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक खाईवाली कर रहा है। टीम में शामिल एक सिपाही को बोगस ग्राहक बनाकर उसके पास भेजा। जिसके बाद टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शैंकी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद