फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth arrested for attempted murder hanged himself in jail

हत्या के प्रयास में जेल में बंद युवक ने बैरक की बाथरूम में गमछे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for attempted murder hanged himself in jail
पानीपत। गांव सिवाह स्थित जिला जेल में शनिवार सुबह करीब तीन बजे बैरक की बाथरूम में फंदा लगाकर एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। सुबह सफाई कर्मचारी बाथरूम साफ करने गया तो फंदे पर लटका शव देखकर जेल स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि फंदा लगाने वाला बंदी हत्या के प्रयास में सजा काट रहा था।
विज्ञापन

गांव गांजबड़ निवासी कर्मपाल (26) पुत्र महेंद्र का 19 जनवरी 2022 को गांव के युवक यशपाल से झगड़ा हो गया था, जिसमें कर्मपाल ने यशपाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। मामले में सदर थाना पुलिस ने यशपाल के पिता मेहर सिंह की शिकायत पर धारा-307 और 323 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कर्मपाल को गिरफ्तार किया था। तब से कर्मपाल जेल में बंद था। शनिवार सुबह सफाई कर्मी शौचालय की तरफ गया तो उसने गमछे से लटकता शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर जेएमआईसी हरलीन पाल सिंह, जेल अधीक्षक देवी दयाल, सेक्टर 29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत कुमार, जांच अधिकारी एसआई महिपाल सिंह और एफएसएल टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। दूसरी ओर गांव के पूर्व सरपंच सुनील ने बताया कि उनके पास सुबह करीब सात बजे कॉल आई और बताया गया कि कर्मपाल ने जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर वह कर्मपाल के परिजनों को लेकर जेल पहुंचे, जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

वर्जन
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के चचेरे भाई के बयान पर पुलिस की ओर से 174 की कार्रवाई की गई है।
- मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed