फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   young man upset with his wife going to her maternal home, committed suicide by hanging himself In Panipat

Panipat: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी, चचेरी बहन को लटका मिला शव

Sun, 03 Nov 2024 03:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 03 Nov 2024 03:41 PM IST
सार

विजय नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका भतीजा अरुण (25) दो बहनों का इकलौता भाई था। अरुण का पिता अनिल ई- रिक्शा चलाता है। अरुण डेंटिंग - पेटिंग करता था। उन्होंने अप्रैल में अरुण की शादी जींद की लक्ष्मी से की थी।

विज्ञापन
young man upset with his wife going to her maternal home, committed suicide by hanging himself In Panipat
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के विजय नगर में युवक ने भाई दूज के दिन फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक पत्नी के मायके जाने से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार सुबह भाई दूज पर टीका करने आई चचेरी बहन को उसका शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। इसके बाद इसकी सूचना तहसील कैंप थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने यहां परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर फंदे से उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


विजय नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका भतीजा अरुण (25) दो बहनों का इकलौता भाई था। अरुण का पिता अनिल ई- रिक्शा चलाता है। अरुण डेंटिंग - पेटिंग करता था। उन्होंने अप्रैल में अरुण की शादी जींद की लक्ष्मी से की थी। शादी के बाद से ही अरुण व लक्ष्मी में अकसर झगड़ा रहता था। 20 अक्तूबर को झगड़े के बाद लक्ष्मी अपने मायके में चली गई थी। इससे अरुण बहुत परेशान रहता था।
विज्ञापन


रविवार सुबह अनिल ई-रिक्शा लेकर काम पर चला गया। घर कोई नहीं था। उसकी बेटी रीतिका ने भाई दूज पर टीका करने के लिए अरुण को कॉल की लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद रीतिका घर गई, उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। मकान के मुख्य गेट की अंदर की कुंडी लगी हुई थी। फिर वह पड़ोस के मकान से होते हुए अरुण के कमरे में गई तो यहां उसका शव पंखे पर चुन्नी के साथ फंदे पर लटका मिला। रीतिका के चीखने की आवाज सुनकर यहां पड़ोसी एकत्रित हो गए और पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
तहसील कैंप पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को फिलहाल शवगृह में रखवा दिया है। अब मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed