फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man killed after being crushed by car

Panipat News: कार से कुचलकर युवक की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Young man killed after being crushed by car
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। चंडीगढ़ से इंटरव्यू देकर यूपी के बुलंदशहर लौट रहे एक युवक को सेक्टर 25 के सामने जीटी रोड पर एक कार चालक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार बुलंदशहर शहर निवासी अंकित कुमार ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। वह फिलहाल नौकरी की तलाश में था। उसने वीरवार सुबह चंडीगढ़ में एक होटल में साक्षात्कार के दिया था। वह साक्षात्कार देकर घर लौट रहा था। वह पानीपत में बस से उतरा था। यहां से उोको दिल्ली जाना था। वह सेक्टर 25 के सामने जीटी रोड पर वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

इसी वक्त करनाल की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने अंकित काे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने सेक्टर 29 थाना पुलिस में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। पुलिस के अनुसार अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसका सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed