फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man drowned in the canal while extracting coconut

Panipat News: नारियल निकालते समय नहर में बहा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Young man drowned in the canal while extracting coconut
पानीपत। सिवाह बाईपास के पास दिल्ली पैरलल नहर में बहते नारियल को निकालते वक्त एक व्यक्ति नहर में बह गया। पत्नी ने बचाव के लिए अपना दुपट्टा भी फेंका, लेकिन वह भी पति के साथ बह गया। अंत में स्थानीय लोगों के फोन से पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। आधे घंटे तक पुलिस घटनास्थल की सीमा को लेकर चर्चा करती रही, लेकिन अंत में इसराना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और कार्रवाई शुरू की। मूल रूप से बिहार का रहने वाला कैलाश (32) हाल में अपने परिवार के साथ पानीपत की खटीक बस्ती में रहता था। वह बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी के साथ काम की तलाश में सिवाह बाईपास के पास फैक्टरी में गया था। काम न मिलने पर वह निराश होकर लौट रहे थे। उन्हें भूख लगी तो नहर में बहकर आ रहे नारियल को निकालने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गया गया। पत्नी ने अपनी साड़ी का दुपट्टा भी फेंका, जिसे कैलाश ने पकड़ लिया, लेकिन वह दुपट्टे को साथ लेकर बह गया। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed