{"_id":"65e2ce09945401f3d50c77cf","slug":"young-man-committed-suicide-after-being-troubled-by-bank-employees-in-panipat-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: बैंक वालों से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: बैंक वालों से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट
Sat, 02 Mar 2024 12:28 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:28 PM IST
सार
पानीपत से युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि संदीप ने निजी बैंक से एक लोन लिया था। इसे लेकर बैंक वाले उसे आए दिन परेशान कर रहे थे। थाना तहसील पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत की देशराज कॉलोनी भावना चौक के रहने वाले एक युवक ने बैंक वालों से परेशान होकर शुक्रवार रात को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह मृतक के परिजनों को घटना का पता लगा। इसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतक की पहचान संदीप कुमार (38) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने बैंक के मैनेजर समेत रिकवरी एजेंट पर उसे और उसके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि संदीप ने निजी बैंक से एक लोन लिया था। पिछले साल से उसका कामकाज बंद हो गया था। इसके बाद से वह किश्ते नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन
इसे लेकर बैंक वाले उसे आए दिन परेशान कर रहे थे। उसके घर पर नोटिस चस्पा से करने से लेकर वसूली करने तक की धमकी दी जा रही थी। इसे लेकर संदीप पिछले काफी दिनों से परेशान था जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। थाना तहसील पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन