{"_id":"670872c5e214bfffc60edfd6","slug":"young-man-cheated-of-rs-2541-lakh-on-the-pretext-of-online-investment-panipat-news-c-244-1-pnp1003-125668-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर युवक से ठगे 25.41 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर युवक से ठगे 25.41 लाख
विज्ञापन
पानीपत। अंसल सुशांत सिटी निवासी एक युवक को ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर उससे 25.41 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ठगों की बहकावे में आ गया और उसने ठगों के कहे अनुसार ऐप डाउनलोड किए, जिसके जरिये उनके खाते में यह राशि जमा कराई। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अंसल सुशांत सिटी निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। उसने फरवरी में इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा था। जिसमें शेयर मार्केट के बारे में बताया गया था। उसने इस विज्ञापन पर क्लिक किया तो उसके व्हाट्सएप पर ऑनलाइन टास्क के बारे में मैसेज आने लगे। फिर उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया गया। उसको यहां पर उसको ऑनलाइन निवेश का झांसा दिया गया। इस पर उसे काफी मुनाफा बताया गया। उससे ऐप डाउनलोड कराया गया। निवेश के नाम पर उससे ऐप के जरिये इन्होंने अपने खाते में उससे 25.41 लाख रुपये इन्होंने अपने खाते में जमा करा लिए। जब वह अपने पैसे निकालने की कोशिश करने लगा तो पैसे नहीं निकले। जब उसने खुद जांच की तो यह ऐप फर्जी मिला। उसकी पुलिस से मांग है कि साइबर ठगों पर कार्रवाई की जाए।