{"_id":"66e4df3391fc6451fc0d3b68","slug":"young-man-beaten-up-in-dispute-over-removal-of-car-panipat-news-c-244-1-pnp1004-124234-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार हटाने को लेकर हुई कहासुनी में युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार हटाने को लेकर हुई कहासुनी में युवक को पीटा
विज्ञापन
समालखा। गांंधी कॉलोनी में गली में खड़ी की गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। एक पक्ष ने एक युवक को पीट दिया। इसके बाद अस्पताल में भी उसे धमकी देने पहुंच गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांधी कॉलोनी समालखा निवासी विकास ने बताया की वह सुबह 10 बजे के करीब अपने ऑफिस के लिए घर से निकला था। तभी पवन ने अपनी गाडी को गली में खडा कर दिया। काफी देर इंतजार कराने के बाद पवन ने अपनी गाड़ी को नहीं हटाया। जब वह उसकी गाडी के सामने से जाने लगा तो पवन ने अपनी गाडी का शीशा नीचे कर गालियां देते हुए अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर पवन का बेटा सावन दौडकर अपने घर से लाठी लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसियों ने बीचबचाव करते हुए उसे छुड़वाया। इसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर जाते हुए धमकी दे गएद्ध
इसके बाद परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल समालखा में दाखिल कराया। पवन अपने साथ कई लोगों को लेकर अस्पताल पहुंच गया। यहां आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर डॉक्टरों ने उसे पानीपत रेफर कर दिया। विकास ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा मुहैया करवाने और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।