फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man arrested with pistol

Panipat News: पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Young man arrested with pistol
पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने सेक्टर 13/17 में चौक के पास एक युवक को दो देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा है। आरोपी यह पिस्तौल मुजफ्फरनगर में अपने दोस्त से खरीदकर लाया था। उसको पिस्तौल रखने का शौक है । इसलिए वह साथ पिस्तौल रखता था। उसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। वह 20 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस ने अब उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि बुधवार को सुबह उनकी टीम गश्त के दौरान सेक्टर 13-17 में चौक पर मौजूद थी। इसी वक्त उनकी टीम को यहां एक युवक पैदल घूमते हुए दिखाई दिया। वह उनकी टीम को देखकर वापस मुड़कर जाने लगा। उनकी टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसको हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान रवि उर्फ बिल्ला निवासी दुपेडी गांव, करनाल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से दो देसी पिस्तौल मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह पिस्तौल मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी अपने दोस्त से 15 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी रवि ने बताया कि उसको हथियार रखने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए वह देसी पिस्तौल दोस्त से खरीदकर लाया था। रवि उर्फ बिल्ला का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी व लड़ाई झगड़े के दो मामले करनाल व एक मामला पानीपत में दर्ज है। आरोपी करीब 20 दिन पहले जेल से बेल पर बाहर आया था। अब पुलिस उसको हथियार देने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed